परिपथ विच्छेदक
परिपथ विच्छेदक या 'परिपथ वियोजक' (सर्किट ब्रेकर / circuit breaker) स्वतःचालित वैद्युत स्विच है जो दोष (फाल्ट) आदि की दशा में कार्य करता है जिससे दोषी भाग स्वस्थ भाग से अलग कर दिया जाता है और दूसरे उपकरण खराब होने से बच जाते हैं। इसका मूल काम दोषपूर्ण स्थिति की पहचान करके दोषी भाग को जाने वाली विद्युत शक्ति को शीघ्रातिशीघ्र काट देना है। फ्यूज से यह इस मामले में अलग है कि इसे रिसेट करके पुनः विद्युत प्रदाय चालू किया जा सकता है। १२५० अम्पीयर का वायु परिपथ विच्छेदक परिपथ विच्छेदक भिन्न-भिन्न आकार, क्षमता, एवं प्रकार के होते हैं। प्रकार संपादित करें परिपथ विच्छेदकों के वर्गीकरण के कई आधार हो सकते हैं-जैसे उनकी वोल्टता श्रेणी, संरचना का प्रकार, विच्छेद करने की विधि आदि। (१) अल्प वोल्टता परिपथ विच्छेदक (१००० वोल्ट एसी से कम वोल्टता पर काम करने वाले) मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (एमसीबी) मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर (एमसीसीबी) अल्प वोल्टता शक्ति परिपथ विच्छेदक (२) चुम्बकीय परिपथ विच्छेदक - इनमें परिपथ को विच्छेदित करने वाला बल चुम्बकीय बल होता है जो धारा के ताक्ष्णिक मान ...




